बारिश के मौसम में पालतू पक्षियों पर बढ़ा बीमारी का खतरा! समय रहते अपनाएं ये जरूरी उपाय नहीं तो हो सकता है नुकसान
बारिश के मौसम में पालतू पक्षियों पर बढ़ा बीमारी का खतरा! समय रहते अपनाएं ये जरूरी उपाय नहीं तो हो सकता है नुकसान
Monsoon Bird Care Tips: मानसून के मौसम में पालतू पक्षियों में संक्रमण, फंगल रोग और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में उनकी विशेष देखभाल करना बेहद जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार पक्षियों के पिंजरे को हमेशा सूखा और साफ रखें, गीला या बासी दाना-पानी तुरंत बदलें तथा उन्हें पर्याप्त धूप और स्वच्छ हवा मिलती रहे, इसका ध्यान रखें. बीमार दिखने पर बिना देरी किए पशु चिकित्सक से सलाह लें. संतुलित आहार और साफ-सफाई के साथ नियमित निगरानी रखने से मानसून में भी पालतू पक्षियों को स्वस्थ और सुरक्षित रखा जा सकता है.