क्या था वो राजकीलम जो मिट्टी के ढेर पर खेल रहे थे चंद्रगुप्त आचार्य चाणक्य ने परखा और भारत को दे दिया महान सम्राट
क्या था वो राजकीलम जो मिट्टी के ढेर पर खेल रहे थे चंद्रगुप्त आचार्य चाणक्य ने परखा और भारत को दे दिया महान सम्राट
Chandragupta Maurya Rajakilam Story: भारत के इतिहास में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का नाम केवल सत्ता और विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि नेतृत्व जन्म से नहीं, संस्कार और दृष्टि से गढ़ा जाता है. कम लोग जानते हैं कि मगध के सिंहासन तक पहुंचने की कहानी किसी युद्ध से नहीं, बल्कि एक साधारण से खेल से शुरू हुई थी. यह खेल था ‘राजकीलम’, जिसमें एक बालक ने मिट्टी के टीले को सिंहासन और खेल को शासन बना दिया था.