3 महीने पहले अयोध्या-काशी में पैदल घूम रहे थे आसाराम अब AIIMS की रिपोर्ट पर टिकी सुप्रीम कोर्ट की नजर
जोधपुर की एक अदालत द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के संगीन जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना कड़ा रुख बरकरार रखा है. खराब सेहत के आधार पर जमानत की गुहार लगा रहे आसाराम की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने AIIMS से उनकी विस्तृत और प्रामाणिक मेडिकल रिपोर्ट तलब की है.