अरविंद केजरीवाल को जमानत तो मिल गई पर आज की रात जेल में कटेगी या घर पर

अरविंद केजरीवाल को जमानत तो मिल गई, पर आज की रात जेल में कटेगी या वह घर लौटकर आ पाएंगे? इस बात का फैसला शाम 4 बजे तक हो जाएगा. आज सुबह 10 बजे अरविंद केजरीवाल के वकील बॉन्ड भरने के लिए जाएंगे.

अरविंद केजरीवाल को जमानत तो मिल गई पर आज की रात जेल में कटेगी या घर पर
नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल को जमानत तो मिल गई, पर आज की रात जेल में कटेगी या वह घर लौटकर आ पाएंगे? इस बात का फैसला शाम 4 बजे तक हो जाएगा. आज सुबह 10 बजे अरविंद केजरीवाल के वकील बॉन्ड भरने के लिए जाएंगे. आज अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अपने आवास से करीब 10.30 बजे राजघाट जाएंगीं. पार्टी के दूसरे नेता भी साथ मौजूद रहेंगे. इसके बाद सुनीता केजरीवाल पानी को लेकर अनशन कर रहीं मंत्री आतिशी से मिलने जाएंगीं. इसके बाद सुनीता केजरीवाल अपने आवास पर लौटेंगीं और बाकी सभी नेताओं के साथ तिहाड़ जेल जाएंगीं. वह शाम करीब 4 बजे तिहाड़ जेल पहुंचेंगीं. Tags: Arvind kejriwal, CM Arvind Kejriwal, Delhi CM Arvind Kejriwal, Tihar jailFIRST PUBLISHED : June 21, 2024, 09:48 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed