2 लाख चिट्ठियां लेकर PM आवास जाएंगे E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान रखीं 3 मांगें
Arvind Kejriwal on E20 Petrol: E20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है. AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि वह मंगलवार को करीब 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास जाएंगे. उनके पास E20 के खिलाफ दो लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठियां होंगी. केजरीवाल ने पेट्रोल पंप पर E20 और शुद्ध पेट्रोल का विकल्प देने की मांग की. उन्होंने E20 की कीमत शुद्ध पेट्रोल से कम रखने और पेट्रोल की कीमत 84 रुपये प्रति लीटर से कम करने की भी मांग की. केजरीवाल ने E20 से माइलेज और वाहन रखरखाव को लेकर भी सवाल उठाए.