कचरा बीनने से आत्मनिर्भर बनने तक जोधपुर की इन महिलाओं का सफर हर किसी के लिए प्रेरणा
कचरा बीनने से आत्मनिर्भर बनने तक जोधपुर की इन महिलाओं का सफर हर किसी के लिए प्रेरणा
Women Motivational Story : जोधपुर की सांसी कॉलोनी में नीतू सिंह सांसी और ज्ञान गंगा मिशन सिलाई व कौशल प्रशिक्षण से वंचित महिलाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बना रहे हैं, अजय सिंह सांसी ने पहल की सराहना की, नीतू सिंह सांसी विशेष रूप से उन माताओं और बहनों के बीच कार्य कर रही हैं, जो कचरा संग्रहण, घरेलू सफाई जैसे असंगठित कार्यों से जुड़ी हैं अथवा किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गई हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद वे महिलाओं को सिलाई, हस्तकला, हस्ताक्षर करना, पढ़ना-लिखना तथा विभिन्न जीवनोपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं.