चारमीनार के पास खड़ा ये ऐतिहासिक हौज क्यों कहलाता है हैदराबाद का दिल कहानी चौंका देगी

Hyderabad News : हैदराबाद के पुराने शहर में स्थित गुलज़ार हौज़ 400 साल पुराना ऐतिहासिक फव्वारा और चौराहा है, कुतुब शाही दौर में बना. आज भी बड़ा व्यावसायिक और सांस्कृतिक केंद्र है. इसका निर्माण कुतुब शाही वंश के पांचवें सुल्तान, मुहम्मद कुली कुतुब शाह के शासनकाल में हुआ था. वर्ष 1591 में चारमीनार के निर्माण के बाद जब सुल्तान ने एक सुनियोजित शहर की नींव रखी, तब इस 12 कोणीय जलकुंड को शहर के केंद्र में स्थापित किया गया.

चारमीनार के पास खड़ा ये ऐतिहासिक हौज क्यों कहलाता है हैदराबाद का दिल कहानी चौंका देगी