भारत ने रोका सिंधु का पानी तो चीन के पल्लू में कैसे छिपा पाकिस्तान जल संकट में ड्रैगन को क्यों घसीटा
Indus Water Treaty News: भारत ने सिंधु जल संधि पर सख्त रुख अपनाया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही इसके पानी को रोक रखा है. अब पाकिस्तान इस विवाद में चीन को भी शामिल करने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि हिमालय से निकलने वाली नदियां साझा प्राकृतिक धरोहर हैं और चीन भी इस नदी तंत्र का अहम हितधारक है.