Ground Report: वोट के बाद भूलें वादे विकास के दावों की खुली पोल! गलियों में बह रहा सीवर का पानी लोगों को हो रही परेशानी

Ground Report Gurjar Colony: गुर्जर कॉलोनी के निवासी लंबे समय से सीवर के गंदे पानी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं. चुनाव के दौरान विकास और बुनियादी सुविधाओं के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं. कॉलोनी की कई गलियों में सीवर का पानी जमा रहने से लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है. सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया. गंदे पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है. कॉलोनीवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय तो क्षेत्र में पहुंचते हैं, लेकिन बाद में उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जाता.

Ground Report: वोट के बाद भूलें वादे विकास के दावों की खुली पोल! गलियों में बह रहा सीवर का पानी लोगों को हो रही परेशानी