OMG: उम्र 86 साल की और जज्बा 18 साल वाला 19 सालों से थानाराम रोज 6 KM पैदल चलकर यात्रियों की बुझाते हैं प्यास

Story Of Barmer 86 Year Old Man Thanaram : बाड़मेर के 86 वर्षीय थानाराम 19 साल से रोज 6 किलोमीटर पैदल चलकर हुड्डो की ढाणी बस स्टैंड पर यात्रियों और राहगीरों को मुफ्त ठंडा पानी पिलाते हैं. भीषण गर्मी हो या तपता रेगिस्तान, थानाराम कड़वासरा की सेवा का सिलसिला पिछले 19 वर्षों से लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि कई साल पहले गांव में पड़े अकाल के दौरान एक दर्जन से अधिक पशुधन पानी की तलाश में भटकते रहते थे. इसके बाद उन्होंने पशुओं को पानी पिलाने का काम शुरू किया.

OMG: उम्र 86 साल की और जज्बा 18 साल वाला 19 सालों से थानाराम रोज 6 KM पैदल चलकर यात्रियों की बुझाते हैं प्यास