अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम पुलिस स्टेशन और बाजार थे निशाने पर हैंड ग्रेनेड-ग्लॉक पिस्तौल बरामद
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है. पुलिस ने सुमित कुमार को हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैंडलरों के संपर्क में था.