हैदराबादी चाय के मुरीद हुए अमेरिकी राजदूत चारमीनार के सामने ली ईरानी चाय की चुस्की
Hyderabad Hindi News: भारत दौरे पर आए अमेरिकी राजदूत ने हैदराबाद में विश्व प्रसिद्ध चारमीनार का दीदार किया और सामने स्थित ऐतिहासिक निमराह कैफ़े में हैदराबादी ईरानी चाय और बन मस्का का लुत्फ़ उठाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को साझा करते हुए चाय के स्वाद और चारमीनार की वास्तुकला की सराहना की.