ऑटोपायलट हाइड्रोलिक फेल पायलट का नशा ही नहीं सामने आईं 13 गड़बड़ियां 300 फीट गिर गया था एयर इंडिया का प्लेन
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई टर्बुलेंस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. यह विमान उड़ान के दौरान अचानक से 300 फीट नीचे चली गई थी. इस प्लेन के पायलट-इन-कमांड का कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट मारिजुआना के लिए पॉजिटिव आया है. इसी बीच पोस्ट-फ्लाइट रिपोर्ट में 13 फॉल्ट मैसेज की जानकारी भी सामने आई है.