AI से 6G ड्रोन से ग्रीन हाइड्रोजन… पीएम मोदी ने दिखाया ‘नए भारत’ का विजन 5 मिनट में पढ़ें 75 मिनट के भाषण का निचोड़
AI से 6G ड्रोन से ग्रीन हाइड्रोजन… पीएम मोदी ने दिखाया ‘नए भारत’ का विजन 5 मिनट में पढ़ें 75 मिनट के भाषण का निचोड़
PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से विकसित भारत के लिए रोडमैप पेश किया. मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी व इनोवेशन, गति शक्ति, रक्षा आत्मनिर्भरता, ग्रीन-ब्लू इकॉनमी और भारत की सॉफ्ट पावर को विकास की सात प्रमुख शक्तियों के रूप में सामने रखा गया. लक्ष्य सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि भारत को वैश्विक सप्लाई चेन, तकनीक, रक्षा और क्रिएटिव इकोनॉमी का बड़ा केंद्र बनाना है.