सोना महंगा होते ही चांदी की बल्ले-बल्ले! पटना के GenZ में बढ़ा स्टर्लिंग सिल्वर का क्रेज जानें लेटेस्ट ट्रेंड
सोने की बढ़ती कीमतों के कारण पटना में चांदी के गहनों की बिक्री बढ़ी है. Gen Z को स्टर्लिंग सिल्वर कलेक्शन बेहद पसंद आ रहा है और यह गिफ्टिंग का लोकप्रिय विकल्प बन गया है. कम बजट में बढ़िया कलेक्शन के चलते युवा इसे खूब खरीद रहे हैं, खासकर चेन, ब्रेसलेट और एंकलेट.