नागपंचमी-सावन सोमवार का महासंयोग चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल जयकारों से गुंजा उज्जैन
नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के महासंयोग पर बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले. रजत पालकी, जयघोष और भक्ति के बीच रामघाट पर पूजन-अभिषेक हुआ. वहीं साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा.