वडाकरा MDMA केस: 12 हजार सैलरी बैंक में लाखों रुपये कैसे 3 लेडी टीचर्स ने क्लासरूम से चलाया ड्रग्स का कारोबार
Vadakara MDMA Case: केरल के वडाकरा में एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने एमडीएमए सप्लाई करने के आरोप में तीन लेडी टीचर्स को गिरफ्तार किया है. ये टीचर्स इंस्टाग्राम के जरिए कॉलेज स्टूडेंट्स को टारगेट करती थीं. महज 12 से 13 हजार रुपये कमाने वाली इन टीचर्स के खातों में लाखों का लेन-देन मिला है. इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बेंगलुरु से ड्रग्स लाकर केरल में बेचता था.