दिल्ली तरसेगी MP तरबतर UP-बिहार में 70KM की आंधी 16 राज्यों में मानसून का नया खेल IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Live: उत्तर भारत में मानसून का नया चरण शुरू होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड समेत 16 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हालांकि दिल्ली को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर तेज होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश और बिहार में भी 29 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में मानसून उत्तर भारत के बड़े हिस्से में तेजी से आगे बढ़ेगा.

दिल्ली तरसेगी MP तरबतर UP-बिहार में 70KM की आंधी 16 राज्यों में मानसून का नया खेल IMD का अलर्ट