Aaj Ka Mausam: 83KM का मानसूनी बवंडर 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम IMD का अलर्ट

Today Weather News: मासून अपने आखिरी समय में है और देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 28 अगस्त के लिए यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 83 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. उत्तर-पूर्वी असम और गुजरात के आसपास दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं. पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम तेजी से बदल सकता है. पूर्वोत्तर में बारिश का दौर 2 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

Aaj Ka Mausam: 83KM का मानसूनी बवंडर 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम IMD का अलर्ट