पुणे में मलबे और जहरीली गैस के बीच जिंदगी की जंग! मोशी हादसे में अब तक 8 की मौत 14 बचाए गए
ग्राउंड जीरो पर सेना, एनडीआरएफ और 15 से ज्यादा भारी मशीनें मलबे को हटाने के काम में जुटी हैं. महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती मौसम और माहौल की है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कचरे के सड़ने से निकल रही बेहद खतरनाक जहरीली गैसों ने रेस्क्यू टीमों का दम घोंट रखा है.