500 से 543 और अब 850 की तैयारी: 1949 में ही के टी शाह ने देख लिया था आज का संकट अयंगर से हुई थी बहस
Constituent Assembly Lok Sabha Seats: लोकसभा में सांसदों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 850 करने के नए प्रस्ताव पर छिड़े सियासी घमासान के बीच भारतीय लोकतंत्र का 77 साल पुराना एक बेहद दिलचस्प अध्याय फिर से चर्चा में आ गया है. 4 जनवरी, 1949 को संविधान सभा में ठीक इसी सवाल पर तीखी बहस हुई थी कि निचले सदन की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी होनी चाहिए.