2700 की दवा पर MRP 27000 सुप्रीम कोर्ट का भी ठनका माथा पूछा- मरीजों से इतना बड़ा खेल क्यों

दवाओं की एमआरपी और उनकी असल कीमत के बीच भारी अंतर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अहम सवाल पूछा है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने उदाहरण देते हुए बताया कि करीब 27000 रुपये एमआरपी वाली एक कैंसर की दवा का पीटीआर यानी खुदरा विक्रेता मूल्य 2700 रुपये है. अदालत ने पूछा कि क्या दवाओं की कीमत तय करने को लेकर का कोई समान नियम बनाया जा सकता है.

2700 की दवा पर MRP 27000 सुप्रीम कोर्ट का भी ठनका माथा पूछा- मरीजों से इतना बड़ा खेल क्यों