चांदी की नक्काशी से रेशमी धागों तक ये है तेलंगाना की 18 अनोखे उत्पाद जिन्हें मिला है जीआई टैग का गौरव
चांदी की नक्काशी से रेशमी धागों तक ये है तेलंगाना की 18 अनोखे उत्पाद जिन्हें मिला है जीआई टैग का गौरव
तेलंगाना सिर्फ आईटी और आधुनिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध कला, पारंपरिक शिल्प और खास स्वाद के लिए भी दुनियाभर में पहचान रखता है. राज्य के 18 GI Tag प्राप्त उत्पाद सदियों पुरानी विरासत, कारीगरों के हुनर और स्थानीय संस्कृति की अनोखी कहानी बयां करते हैं. आदिलाबाद ढोकरा से लेकर पोचमपल्ली इकात, हैदराबाद हलीम और गदवाल साड़ियों तक, हर उत्पाद तेलंगाना की अलग पहचान को दुनिया के सामने पेश करता है.