एक मिनट में पहचानें शुद्ध गुड़ ग्लास के पानी से करें आसान जांच

आयुर्वेद में गुड़ को सेहत के लिए लाभकारी माना गया है, लेकिन बाजार में मिल रहा मिलावटी गुड़ नुकसान भी पहुंचा सकता है. ऐसे में खरीदने से पहले उसकी शुद्धता जांचना जरूरी है. राहत की बात यह है कि आप घर पर ही एक मिनट में इसकी जांच कर सकते हैं. जिले के जैविक गुड़ उत्पादक डॉ. विनय कुमार सिंह बताते हैं कि इसके लिए एक पारदर्शी ग्लास में साफ पानी लें और उसमें गुड़ का छोटा टुकड़ा डालें. अगर गुड़ पूरी तरह पानी में घुल जाए, तली में कुछ चिपचिपा न रहे और पानी का रंग गन्ने के रस जैसा हल्का दिखे, तो गुड़ शुद्ध है.

एक मिनट में पहचानें शुद्ध गुड़ ग्लास के पानी से करें आसान जांच