सुल्तानपुरः भदैंया धम्मौर और कुड़वार गढ़ा में खुदाई में मिले प्राचीन बौद्ध मूर्तियों के अवशेष जानें बौद्धकालीन स्थलों का समृद्ध इतिहास
सुल्तानपुरः भदैंया धम्मौर और कुड़वार गढ़ा में खुदाई में मिले प्राचीन बौद्ध मूर्तियों के अवशेष जानें बौद्धकालीन स्थलों का समृद्ध इतिहास
सुल्तानपुर जिले में बौद्धकालीन स्थलों का समृद्ध इतिहास है. भदैंया, धम्मौर और कुड़वार गढ़ा जैसे स्थानों पर खुदाई में बौद्ध मूर्तियां और प्राचीन अवशेष मिले हैं, जो इस क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं. वरिष्ठ पत्रकार विक्रम बृजेंद्र सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि 1857 ई. के बाद जब मिलेट इस जिले की बंदोबस्त रिपोर्ट तैयार कर रहे थे, तब उन्हें कनिष्क काल के टीलों पर बुद्ध की कई मूर्तियां प्राप्त हुई थीं. इंडिया इन टाइम ऑफ पतंजलि पुस्तक में भी इसका जिक्र मिलता है.