शंकर चौराहा से लेकर राजघाट तक संभल की ये 5 मार्केट हैं शॉपिंग का असली हब
शंकर चौराहा से लेकर राजघाट तक संभल की ये 5 मार्केट हैं शॉपिंग का असली हब
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शॉपिंग के लिए कई लोकप्रिय और बिजी बाजार हैं, जहां स्थानीय लोगों से लेकर आसपास के गांवों के लोग खरीदारी करने आते हैं. शंकर चौराहा मार्केट को शहर का सबसे बड़ा और पुराना बाजार माना जाता है, जबकि नखास चौराहा वीकली मार्केट, आवास विकास चौराहा, गांधी पार्क के पीछे वेंडिंग जोन और राजघाट गंगा घाट गुनौर भी प्रमुख शॉपिंग स्पॉट हैं. इन बाजारों में कपड़े, जूते, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर खाने-पीने तक हर तरह का सामान किफायती दामों पर आसानी से मिल जाता है.