रसगुल्ले से ज्यादा पसंद की जाती है मऊ की यह इमरती स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाता है दीवाना
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना की इमरती अपने खास स्वाद और मुलायम बनावट के लिए दूर-दूर तक मशहूर है. उड़द दाल से पारंपरिक तरीके से तैयार की जाने वाली यह इमरती मुंह में जाते ही घुल जाती है. यही वजह है कि आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों से लोग इसका स्वाद लेने और घर पैक कराकर ले जाने पहुंचते हैं.