सिडा एक्यूटा: खरपतवार समझा जाने वाला यह पौधा आयुर्वेद में है चमत्कारी जानें इसके औषधीय गुण और उपयोग
सिडा एक्यूटा: खरपतवार समझा जाने वाला यह पौधा आयुर्वेद में है चमत्कारी जानें इसके औषधीय गुण और उपयोग
गांवों में खेतों की मेड़, बगीचों और खाली पड़ी जमीन पर एक छोटा हरा पौधा अक्सर दिखाई देता है. ज्यादातर लोग इसे साधारण खरपतवार समझकर उखाड़ देते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे सिडा एक्यूटा (Sida acuta) के नाम से जाना जाता है. ग्रामीण इलाकों में इसे कई जगह बला या जंगली बला भी कहा जाता है. यह पौधा लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग होता आ रहा है और इसकी पत्तियां, जड़ व तना औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध माने जाते हैं. सिडा एक्यूटा, जिसे बला या जंगली बला भी कहते हैं, एक औषधीय पौधा है. वैद्य जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, यह सूजन कम करने, घाव भरने और त्वचा समस्याओं में उपयोगी है.