बेलन से लेकर पैकिंग तक कुछ ऐसे तैयार होती हैं कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियां जानिए पूरा प्रोसेस
बेलन से लेकर पैकिंग तक कुछ ऐसे तैयार होती हैं कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियां जानिए पूरा प्रोसेस
Firozabad Glass Bangles: यूपी के फिरोजाबाद में कांच की चूड़ियां सिर्फ कारखानों में ही नहीं बल्कि घरों में भी तैयार की जाती हैं. कारखानों से आने वाली सादी चूड़ियों को महिलाएं घर बैठे अलग-अलग डिजाइन और नग लगाकर खूबसूरत बनाती हैं. इसके लिए चूड़ियों को साइज के अनुसार छांटकर लकड़ी के बेलन में रखा जाता है और फिर विशेष केमिकल की मदद से सजावट की जाती है. इसके बाद चूड़ियों को सुखाकर उनकी सफाई, फिनिशिंग और पैकिंग की जाती है.