बलिया का फेमस पेड़ा 40 साल से कायम है स्वाद का जादू दूर-दूर तक दीवाने हैं लोग

Ballia famous Peda: बलिया-बैरिया मार्ग पर बहादुरपुर में मिलने वाला विश्वकर्मा पेड़ा भंडार आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. चार दशक से देसी दूध, पारंपरिक विधि और कारीगर के अनुभव से तैयार हो रहा यह पेड़ा स्वाद के साथ लोगों के भरोसे की भी मिसाल बन चुका है. बचपन में इसका स्वाद चखने वाली पुरानी पीढ़ी हो या आज की नई पीढ़ी, हर किसी की जुबान पर इस पेड़े की मिठास कायम है. यही वजह है कि स्थानीय ग्राहकों के साथ-साथ दूसरे शहरों और विदेश जाने वाले लोग भी यहां से पेड़ा पैक कराकर अपने साथ ले जाते है.

बलिया का फेमस पेड़ा 40 साल से कायम है स्वाद का जादू दूर-दूर तक दीवाने हैं लोग