सुमेरपुर के 50 गांवों को बड़ी सौगात! 76 करोड़ से बनेगा 132 KV हाईटेक ग्रिड ट्रिपिंग की समस्या होगी खत्म

Pali Hindi News: पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के करीब 50 गांवों को जल्द ही बिजली ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलने वाली है. गुंदोज में लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से 132 KV हाईटेक ग्रिड सब-स्टेशन बनाया जाएगा. इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और निर्बाध होगी, जिससे बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या कम होगी. साथ ही कृषि, घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा मिलेगी. यह परियोजना क्षेत्र के बिजली ढांचे को मजबूत करने के साथ ग्रामीण विकास और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी.

सुमेरपुर के 50 गांवों को बड़ी सौगात! 76 करोड़ से बनेगा 132 KV हाईटेक ग्रिड ट्रिपिंग की समस्या होगी खत्म