जयपुर की अनोखी विरासत! जहां अंतिम संस्कार स्थल भी बन गया पर्यटन का बड़ा आकर्षण देखने आते हैं हजारों सैलानी

Jaipur Royal Cremation Ground: जयपुर अपनी भव्य हवेलियों, किलों और महलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां स्थित शाही श्मशान घाट भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. प्रसिद्ध गेटोर की छतरियां (Gaitore Ki Chhatriyan) कछवाहा राजवंश के राजा-महाराजाओं और रानियों की स्मृति में निर्मित भव्य स्मारक हैं. अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थल अपनी बारीक नक्काशी, राजपूत और मुगल स्थापत्य शैली के सुंदर मिश्रण तथा शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां बनी संगमरमर और बलुआ पत्थर की कलात्मक छतरियां राजघराने के गौरवशाली इतिहास की झलक प्रस्तुत करती हैं. पर्यटक यहां न केवल वास्तुकला की सुंदरता को निहारने आते हैं.

जयपुर की अनोखी विरासत! जहां अंतिम संस्कार स्थल भी बन गया पर्यटन का बड़ा आकर्षण देखने आते हैं हजारों सैलानी