रूसी S-400 की नहीं पड़ेगी जरूरत DRDO बना रहा 3-3 रक्षा कवच आधे खर्चे में हो जाएगा काम
S-400 Air Defence System News: भारत अब आसमानी सुरक्षा के लिए विदेशी सिस्टम पर निर्भरता घटाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. डीआरडीओ के प्रोजेक्ट कुशा के तहत तीन अलग-अलग रेंज वाली स्वदेशी मिसाइलें विकसित की जा रही हैं. यह सिस्टम दुश्मन के फाइटर जेट्स, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों जैसे खतरों से निपटने वाली बहुस्तरीय सुरक्षा का हिस्सा होगा.