Video: हाहा संसद नहीं चलने दी! राहुल गांधी पर भड़के रवि किशनकैंटीन का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
Video: हाहा संसद नहीं चलने दी! राहुल गांधी पर भड़के रवि किशनकैंटीन का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
Ravi Kishan Video: संसद की कार्यवाही को लेकर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी और इसमें जनता का पैसा बर्बाद हुआ. रवि किशन ने सवाल उठाया कि क्या संसद को रोकने से राहुल गांधी को संतुष्टि मिली? रवि किशन ने कहा कि देश की जनता के टैक्स के पैसे से संसद चलती है और उसका इस्तेमाल कामकाज के लिए होना चाहिए. उन्होंने विपक्ष के रवैये को दुखद बताते हुए एक और दावा किया. रवि किशन के मुताबिक, संसद की कार्यवाही बाधित होने के बाद कांग्रेस और दूसरे सांसद कैंटीन में हंसते हुए यह कहते नजर आए कि उन्होंने संसद चलने नहीं दी.