पुंछ की पीर की गली में सीजन की पहली बर्फबारी सफेद चादर से ढकीं पीर पंजाल की चोटियां
पुंछ की पीर की गली में सीजन की पहली बर्फबारी सफेद चादर से ढकीं पीर पंजाल की चोटियां
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मौसम ने अचानक करवट ली है. पुंछ-शोपियां को जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड पर पीर की गली में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है. बर्फबारी के बाद पीर पंजाल की ऊंची चोटियां सफेद चादर से ढक गई हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. पीर की गली और आसपास के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है. हालांकि, सर्दियों में यहां भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात प्रभावित होने की संभावना रहती है. देखिए पुंछ के पीर की गली में सीजन की पहली बर्फबारी का शानदार नजारा.#Poonch #Snowfall #PeerKiGali #MughalRoad #PirPanjal #JammuKashmir #FirstSnowfall #SnowfallInJammuKashmir