कल का मौसम: मानसून एक्सप्रेस पर ब्रेक! दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ कब बरसेगा पानी IMD ने इन राज्यों को किया सावधान
कल का मौसम: मानसून एक्सप्रेस पर ब्रेक! दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ कब बरसेगा पानी IMD ने इन राज्यों को किया सावधान
Kal Ka Mausam | IMD Weather Forecast: देशभर में तेजी से कदम बढ़ाने के बाद मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है. महाराष्ट्र के बड़े हिस्से में मानसून पहुंचने के बाद अब यह आगे नहीं बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक हवा का दबाव कम होने से मानसून की प्रगति रुक गई है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है. दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. इसके उलट, देश के कुछ हिस्सों में अब भी भीषण लू का प्रकोप बना हुआ है.