कल का मौसम 30 जुलाई: दिल्ली से दक्षिण तक बारिश का तांडव पहाड़ों पर बादल फटने का डर जानें अपने शहर का हाल
कल का मौसम 30 जुलाई: दिल्ली से दक्षिण तक बारिश का तांडव पहाड़ों पर बादल फटने का डर जानें अपने शहर का हाल
Kal Ka Mausam 30 July Weather: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. 29 और 30 जुलाई को राजधानी में हालात बहुत ज्यादा खराब हो सकते हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां रेंग रही हैं. वहीं दूसरी तरफ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऊपर एक खतरनाक डीप डिप्रेशन सिस्टम बना हुआ है. यह मौसमी सिस्टम अब काफी तेजी से मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है. पहाड़ों पर भी कुदरत का भारी कहर जारी है. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इन हालात को देखते हुए डोडा और किश्तवाड़ में स्कूलों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इसके अलावा जम्मू में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की गंभीर चेतावनी दी गई है. दक्षिण भारत में भी मौसम के दोहरे तेवर देखने को मिल रहे हैं. तमिलनाडु के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है. जबकि मैदानी इलाकों में भयंकर गर्मी अपना असर दिखा रही है. (Photos : PTI)