कल का मौसम 1 अगस्त: दिल्ली-नोएडा में बादल तो मुंबई से ओडिशा-छत्तीसगढ़ तक आफत बनेगी बारिश जानें IMD अपडेट
Kal ka Mausam 1 August: गैंगटोक से मुंबई और दिल्ली से जयपुर तक मौसम का भयानक मिजाज कल पूरे देश में देखने को मिलेगा. बंगाल की खाड़ी और विदर्भ से उठा तूफानी डिप्रेशन भारी तबाही की आहट दे रहा है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अलर्ट है जबकि पंजाब और राजस्थान झमाझम बारिश होना तय माना जार रहा है. वहीं मुंबई में समंदर की तूफानी लहरों के साथ मूसलाधार बारिश और उत्तर प्रदेश में कड़कती बिजली व तूफानी बौछारें जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता हैं.