Indian Railways New Rules: ट्रेन में गंदी हरकत पड़ेगी भारी देना होगा 1000 रुपए तक जुर्माना जेल भी संभव
Indian Railways New Rules: ट्रेन में गंदी हरकत पड़ेगी भारी देना होगा 1000 रुपए तक जुर्माना जेल भी संभव
ट्रेन में सफर करते हैं तो अपनी छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान देना जरूरी है. भारतीय रेलवे ने स्वच्छता से जुड़े नियमों को सख्त करते हुए जुर्माना 500 रुपए से बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दिया है. ट्रेन या स्टेशन पर कचरा फेंकना, थूकना और कई दूसरी गंदगी फैलाने वाली गतिविधियां कार्रवाई के दायरे में हैं. मौके पर जुर्माना नहीं भरने पर मामला सक्षम अदालत तक जा सकता है, जहां 2,000 रुपए तक जुर्माना लग सकता है. नए नियम 24 अगस्त 2026 से लागू हैं. इसलिए अगली यात्रा में डस्टबिन का इस्तेमाल जरूर करें. (सभी फाइल फोटो PTI)