नासिक में 4 बेर तोड़ने की तालिबानी सजा एक थप्पड़ में कई फीट दूर गिरी छात्रा | Video Viral
नासिक में 4 बेर तोड़ने की तालिबानी सजा एक थप्पड़ में कई फीट दूर गिरी छात्रा | Video Viral
महाराष्ट्र के नाशिक जिले के मालेगांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. अजंग-मालेगांव रोड स्थित काष्टी फाटे के पास दो स्कूली छात्राओं ने एक खेल में लगी बेरी से महज चार-पांच बेर तोड़ लिए. इसी बीच, खेत का मालिक भी मौके पर पहुंच गया. वह इन बच्चियों के हाथ में बेर देखकर आपे से बाहर हो गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान आरोपी खेत मालिक ने एक बच्ची को इतनी तेजी से थप्पड़ मारा कि वह कई फिट दूर खड्डे में जाकर गिरी. इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ आ खड़े हुए. भीड़ के बढ़ते गुस्से को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि बच्चियां वहां पर छात्राएं बस का इंतजार कर रही थीं, तभी सड़क किनारे लगे पेड़ से उन्होंने कुछ बेर तोड़ लिए थे. सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.