सब कुछ बह गया बस आंसू रह गए असम में बाढ़ का कहर 95 मौतों के बाद बिलख उठे 16 लाख बेघर
सब कुछ बह गया बस आंसू रह गए असम में बाढ़ का कहर 95 मौतों के बाद बिलख उठे 16 लाख बेघर
Assam Flood Photos: असम में मानसून की बाढ़ ने एक बार फिर भारी तबाही मचाई है. राज्य में बाढ़ और बारिश से मरने वालों की संख्या 95 पहुंच गई है. ताजा बाढ़ से 563 गांवों के 1.6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है. कई इलाकों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और तटबंध टूटने से हालात और गंभीर हो गए हैं. करीब 16,951 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी है, जबकि 35 हजार से ज्यादा पशु प्रभावित हुए हैं. 45 राहत शिविरों में हजारों लोग शरण लिए हुए हैं. प्रशासन ने बचाव और राहत अभियान तेज कर दिया है. (सभी फोटो AP)