वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर वंदे भारत ट्रेन का रूट बदला जानिए नए स्टॉपेज-किराया
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर वंदे भारत ट्रेन का रूट बदला जानिए नए स्टॉपेज-किराया
Vande Bharat Route Change: माता वैष्णो देवी कटरा और अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है. अब यह ट्रेन जालंधर कैंट की बजाय बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट होकर चलेगी. रेलवे के इस फैसले से पंजाब के कई शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. संशोधित रूट के साथ ट्रेन के स्टॉपेज और समय में भी बदलाव किया गया है. नई व्यवस्था आज यानी 16 जून से लागू हो गई है.