Udaipur Street Food: उदयपुर में मिलता है अनोखा खुला समोसा स्वाद ऐसा कि एक बार खाने के बाद फिर आएंगे
उदयपुर के घंटाघर के आसपास अगर आप घूम रहे हैं और हर बार वही सामान्य समोसा खाने के बजाय कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो एक बार इस खुले समोसे को जरूर चख सकते हैं. हो सकता है पहली नजर में आपको यह समोसा थोड़ा अलग लगे, लेकिन स्वाद लेने के बाद आप भी कहें—समोसा तो बहुत खाया, लेकिन ऐसा समोसा पहली बार खाया.