Nagauri Ashwagandha: नागौर की अश्वगंधा क्यों है सबसे खास जानिए इसके चमत्कारी औषधीय गुण
Nagauri Ashwagandha: नागौर की अश्वगंधा क्यों है सबसे खास जानिए इसके चमत्कारी औषधीय गुण
Nagauri Ashwagandha Health Benefits: नागौरी अश्वगंधा अब केवल आयुर्वेदिक औषधि ही नहीं, बल्कि राजस्थान की एक विशिष्ट पहचान भी बन चुकी है. इसकी जड़ों में औषधीय तत्वों की अधिक मात्रा होने के कारण आयुर्वेदिक दवा कंपनियां इसे प्राथमिकता देती हैं. डॉ. विनोद धायल के अनुसार, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, तनाव कम करने और शरीर को ऊर्जा देने में उपयोगी मानी जाती है. दिसंबर 2025 में GI टैग मिलने से इसकी ब्रांड वैल्यू और विश्वसनीयता बढ़ी है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नई संभावनाएं खुलेंगी.