इफको चौक पर जाम ही जाम मेट्रो में इतनी भीड़ छोड़नी पड़ रहीं 8-8 ट्रेनें गुरुग्राम-जयपुर जाने वालों की आई आफत
इफको चौक पर जाम ही जाम मेट्रो में इतनी भीड़ छोड़नी पड़ रहीं 8-8 ट्रेनें गुरुग्राम-जयपुर जाने वालों की आई आफत
गुरुग्राम के इफको चौक पर सड़क धंसने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. इस चौक पर हुए गड्ढे की वजह से दिल्ली-जयपुर हाइवे की सर्विस लेन बंद कर दी गई है, इससे इफको चौक के आसपास काफी लंबा ट्रैफिक जाम लगता है वहीं जयपुर और फरीदाबाद जाने वाली गाड़ियां इस जाम में फंस रही हैं. इसकी वजह से मेट्रो ट्रेनों में भी भीड़ का दबाव बढ़ गया है और लोगों को आधे-आधे घंटे इंतजार करना पड़ रहा है.