पहली बारिश में डूबी फरीदाबाद की भीमसेन कॉलोनी सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने कहा- अब और नहीं
फरीदाबाद की भीमसेन कॉलोनी में पहली ही बारिश ने स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल दी. सीवर ओवरफ्लो होने से गलियां गंदे पानी से लबालब हैं, कई घरों में भी पानी घुस रहा है. बच्चों का स्कूल जाना और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दो साल से शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ.