36 गांवों का एक रास्ता लेकिन 12 महीने पानी का कब्जा आखिर क्यों नहीं खत्म हो रही असावटी अंडरपास की मुसीबत
36 गांवों का एक रास्ता लेकिन 12 महीने पानी का कब्जा आखिर क्यों नहीं खत्म हो रही असावटी अंडरपास की मुसीबत
फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र स्थित असावटी रेलवे अंडरपास में मानसून की पहली बारिश के बाद अब भी पानी भरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है और अंडरपास बनने के बाद से ही हर मौसम में जलभराव रहता है. 36 गांवों को जोड़ने वाले इस रास्ते पर जलभराव के कारण छात्रों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.