देसी राफेल में हो गया फेल अब AMCA की ताकत बनेगा Kaveri 20 इंजन धरी रह जाएगी GE की दादागिरी
देसी राफेल में हो गया फेल अब AMCA की ताकत बनेगा Kaveri 20 इंजन धरी रह जाएगी GE की दादागिरी
5th Gen Fighter Jets: करीब चार दशक पहले शुरू हुई भारत की स्वदेशी कावेरी इंजन परियोजना एक बार फिर चर्चा में है. तेजस लड़ाकू विमान के लिए तय मानकों पर खरा न उतर पाने के बाद इस परियोजना को लगभग असफल माना जाने लगा था, लेकिन अब कावेरी 2.0 नए डिजाइन और आधुनिक तकनीकों के साथ वापसी कर रहा है. रक्षा वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि भविष्य में यह इंजन AMCA जैसे पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान और एडवांस्ड कॉम्बैट ड्रोन की ताकत बन सकता है. अगर यह परियोजना सफल होती है तो भारत की विदेशी इंजन पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी.