DDA लाया धमाकेदार स्कीम आओ देखो और खरीद लो घर 1 BHK से 3BHK फ्लैट पर मिल रही बंपर छूट
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की कर्मजीवी आवास योजना 2026 लोगों के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आई है. इस योजना के तहत नरेला में तैयार 1,224 फ्लैट्स की कीमतों पर 25% की बंपर छूट दी जा रही है. 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK तीन तरह के फ्लैट्स उपलब्ध हैं. नई योजना में 1 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत ₹33.40 लाख रुपये है, 2 BHK की ₹75.55 लाख और 3 BHK की ₹1.065 करोड़ रुपये है.