देसी राफेल बनाने वाली कंपनी AMCA प्रोजेक्ट से बाहर अब कौन बना रहा भारत का पहला 5th Gen फाइटर जेट
AMCA Latest News पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान (5th Gen Fighter Jet) बनाने के प्रोजेक्ट AMCA को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. देश का पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर तैयार करने की इस रेस में एचएएल बाहर हो गई है. एचएएल ही भारत का देसी राफेल कहलाने वाले तेजस-एमके2 फाइटर जेट को विकसित कर रही है. ऐसे में उसके इस रेस होने की वजह क्या रही? चलिये समझते हैं...